Friday, January 9, 2015

शोक संदेश

         दिनांक 08.01.15 को हमारे केन्द्रीय परिषद के साथी दानवीर के असमय व आकस्मिक निधन से हम अत्यंत शोकसंतप्त व स्तब्ध हैं। 
       साथी दानवीर हमारे संगठन के पूर्णकालिक कार्यकर्ता थे। अपने छात्र जीवन से ही वे समाज परिवर्तन व शोषण विहीन समाज की स्थापना के संघर्ष से जुड़ गये और इसे अपने जीवन का मुख्य उद्देष्य बना लिया। छात्र जीवन के दौरान ही परिवर्तनकामी छात्र संगठन में शामिल हुए और छात्र जीवन पूरा होने के बाद पहले क्रांतिकारी लोकअधिकार संगठन व उसके बाद में इंकलाबी मजदूर केन्द्र में शामिल होकर मजदूर वर्ग के मुक्ति संघर्ष के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। 
        साथी दानवीर एक जुझारू व समर्पित कार्यकर्ता थे जो पूरी लगन के साथ अंतिम समय तक संगठन का काम करते रहे। संगठन के सभी साथियों के दिलों में साथी दानवीर की यादें बसी हुयी हैं और सदा बसी रहेंगी। साथी दानवीर के रूप में इंकलाबी मजदूर केन्द्र ने अपना एक बेहद समर्पित, कर्मठ व जुझारू साथी और मजदूर मुक्ति संघर्ष का एक संग्रामी योद्धा खो दिया है।
       इंकलाबी मजदूर केन्द्र साथी दानवीर के असमय व आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व दुख व्यक्त करते हुए साथी दानवीर को भावभीनी श्रद्धांजलि देता है और लाल सलाम पेश करता है। साथ ही जिन आदर्शों व लक्ष्यों के लिए उन्होंने अपना क्रांतिकारी जीवन जिया, उनको पूरा करने का इंकलाबी मजदूर केन्द्र संकल्प लेता है।
                                                                                 महासचिव 
                                                                             इंकलाबी मजदूर केन्द्र


4 comments:

  1. लाल सलाम्

    ReplyDelete
  2. My greatest tribute to this great revolutionary.....

    ReplyDelete
  3. Comrade Danveer ka rajnaitik or sangthanik jeevan tyaag,sanghsarsh or balidaano ka prateek raha ! Ek soshan biheen or barabari ke samaaj nirmaan ke liye comrade Danveer apane antim chano tak ek veer yodha ki tarah datey rahe . Cmrade Danveer ke raajnaitik or saangthanik jeewan ka ek naye sammaaj banane ke liye yah tyaag or balidaan aane wali peediyon ke liye prenadai rahega ! Comrade Danveer ko LAL SALAAM.

    ReplyDelete